Sunday, November 27, 2011

गम-ऐ-गुल्ज़ार (Gardens of grief)

ऐ दोस्त, गम-ऐ-गुल्ज़ार को मत देख,
वरना अपनी माशूका, मौत, की याद आएगी।
जिंदगी के मज़े लुटले, के है ये मौजूद जब तक,
क्यूंकि जब होगा तू उसकी बहो में तभी इस ज़िन्दगी की कहानी ही उससे सुननाने में काम आएगी...
----------------------------------------------------------------
Aye dost gum-e-gulzaar ko mat dekha kar,
warna apni mashuka 'maut' ki yaad ayegi.
Zindagi ke mazze lut le ki hai ye maujood jab tak,
Kyuki jab hoga tu uski baho me tab iss zindagi ki kahani hi usse sunane me kaam ayegi...


English translation:

Oh friend, ignore the gardens of grief,
or else absence of your beloved death will increase thy pain.
Instead see it as the joy of being alive, experience every moment of life till it is present.
So that when you lay in the loving arms of your sweetheart, death, you will be able to tell her the stories of this amazing journey...

Sunday, October 2, 2011

प्रेम-लीला

तुझे फिर फिर पाके फिर फिर खोने में मज़ा है।
तुझे फिर फिर पाके फिर फिर खोने में मज़ा है।
क्योंकि जब पा ही लिया, तो खोना क्या है?

तू मेरी, मैं तेरा इसमें नया क्या है?
नया तो तब होगा, जब तुझे खो कर पाऊँ , पाकर खोऊँ, तू मेरी मैं तेरा ये भुला कर खोऊँ।
फिर तुझे पाऊँ , याद करू और याद दिलाऊँ ।
कभी तू ढूंढे मुझे, कभी मैं तेरे पीछे पीछे आऊँ।

प्रेम महज़ हमारा संगम नहीं है।
प्रेम तो सफर है, तलाश है।
चलो अब संगम हुआ पूरा,
फिर भूल जाये एक दूसरे को प्रिए।
और फिर मिले अजनबी की तरह । प्यार की छुपी छुपी दबी दबी तलाश में।
फिर ढूँढू मैं खुदको तुझमे,
तू ढूँढे अपने को मुझमे।
फिर खोये हम बचकाने ख़्वाबों में।
फिर वही शान्ति की खोज में जाऊँ।
हार के अपना सब कुछ तुझमे,
फिर बैठ किनारे प्रेम-पीड़ा के गीत बनाऊ।
नदियों को सुनाऊँ।
तुझे फिर फिर खोऊँ, फिर फिर पाऊँ।

- दुर्गेश



Tuesday, March 16, 2010

मेरी मेहबूबा

मेरी मेहबूबा,
दूर है मुझसे लेकिन यकीन है की वो आएगी ।
दूर रहेगी कब तक,
कब तक मुझसे ख़ुद को छुपाएगी ।
दौड़ कर एक दिन वो पास मेरे आजायेगी।
आकर करीब मेरे,
मेरी बाहो में समां जाएगी।
सिर्फ़ मैं रहूगा,
वो रहेगी,
और सन्नाटे की लहर छा जाएगी।
नही जनता कब मिलेगी मुझसे
कब आपना चेहरा दिखाएगी।
लेकिन है ये यकीन मुझको,
वो मुझसे मिलने आएगी
जब कोई न होगा मेरे साथ
जब कुछ न होगा मेरे पास, उस दिन
वो उस दिन मुझको गले से लगायेगी।
नही जानता की है वो कहा,
मगर वो है जानती की मैं हु कहाँ।
नही मिल सकता उसको तब तक
जब तक के वो ख़ुद न चाहेगी।
फ़िर भी यकीन है मुझको पुरा
की, किया वादा वो निभाएगी।
ऐ मौत मेहबूबा मेरी, मुझसे मिलने आएगी।

Sunday, December 13, 2009

The promise

I am there, there in your heart.
You and I are never apart.
You speak in my voice when you speak of love,
You listen to me when you listen to love.
Because there is one thing above,
everything that you see and you know.
And that superior thing, god's true
form, unbreakable, pure, righteous right is love.

When you need I am near,
not an inch away believe me dear.
I am always there but in need you see me clear.
don't need to understand your language,
to listen to thy words.
Cause I can understand one language above all.
Love.
There is no way that you and I can part,
because there is no way that you can depart
from mee
for I reside in soul of thee.
I gave you no power,
Nor do you have,
Nor can you gain.
Try it if you want, take pain.
I will be always present in spite your all
disdain.

You are my life and I am yours.
I will be alive till you are all fine.

I don't trust for your tribulation for what
you might do...
I would give you an advice follow your
dreams make them come true...

I will be always present in whites, in your
blues...
Trust me I will never betray you.

I am your voice and you are mine
Keep faith and try your destine.

I, yes, I love you.



Saturday, September 5, 2009

झूटी हसी, झूठा प्यार.



झूटी हसी, झूठा प्यार।
झूटी हसी, झूठा प्यार।
आशियाने तो कबके उजड़गए,
आशियाने तो कबके उजड़गए।
जो अब टूटी वोह तोह बस, है दीवार।
झूटी हसी, झूठा प्यार।

- दुर्गेश गुप्ता

Friday, August 28, 2009

दो पेहलू

हर आदमी है काफिर,
हर आदमी मसीहा है ।
हर आदमी है काफिर,
हर आदमी मसीहा है।
फर्क है, तोह बस इतना,
काफिर ख़ुद को मानता नही,
मसीहा ख़ुद को पहचानता नही।

अदालत

अजी मैं सोचता हु, वकालत क्या करेंगे हम?
अजी मैं सोचता हु, वकालत क्या करेंगे हम?
नोटों की सेज देखकर करती हो जो फ़ैसला,
नोटों की सेज देखकर करती हो जो फ़ैसला,
रखकर अपने पास ऐसी अदालत क्या करेंगे हम?
- दुर्गेश
-----------------------------------------------------
Aji main sochta hu, waqalat kya karenge hum?
Aji main sochta hu, waqalat kya karenge hum?
Noto ki sej dekh kar karti ho jo faisla,
Rakh kar aapne pas aisi adalat kya karenge hum?
- Durgesh
-----------------------------------------------------
English translation:

I wonder, how do we protect the innocent and curb the crime?
I wonder, how do we practice advocacy and change the time?
Where justice is procured by inspection of money port,
I wonder, how do we call such market a court?